सरिता ने ईंट निर्माण से गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल
रायपुर : जशपुर जिले के ग्राम पंचायत चेड़िया निवासी सरिता बाई नगेशिया ने दृढ़ इच्छाशक्ति, परिश्रम और शासन की योजनाओं के सहयोग से आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई है। कभी दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाली सरिता बाई आज सफल महिला उद्यमी के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चेड़िया की रहने वाली सरिता बाई का जीवन प्रारंभ में अनेक सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों से भरा था। सीमित संसाधनों और अस्थायी आय के भरोसे कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली सरिता बाई के लिए अपने बच्चों की शिक्षा का प्रबंध भी कठिन था। उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन तब आया जब उन्होंने ‘‘सीताराम महिला स्व-सहायता समूह’’ से जुड़ने का निर्णय लिया। समूह की सदस्यता ने उन्हें न केवल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि आत्मविश्वास से परिपूर्ण कर स्वावलंबन की ओर अग्रसर किया। सरिता बाई ने समुदाय निवेश निधि (सीआईएफ) से ऋण लेकर मिट्टी की ईंट निर्माण गतिविधि प्रारंभ की। प्रारंभिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने साहस नहीं खोया और अपने कार्य को निरंतरता प्रदान की।
व्यवसाय की वृद्धि के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिससे उनके ईंट निर्माण कार्य को गति मिली। विगत तीन वर्षों से वे सतत रूप से इस कार्य में संलग्न हैं और वर्तमान में प्रतिवर्ष दो लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं। आज उन्होंने अपने परिश्रम से प्राप्त आय से न केवल स्वयं के लिए स्कूटी खरीदी है, बल्कि अपने पति के लिए बाइक भी खरीद कर दी है। वर्तमान में वे कृषि कार्य में भी संलग्न हैं, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
सरिता बाई का कहना है कि पहले मैं दिन-भर मजदूरी करती थी, लेकिन अब मैं अपनी मेहनत से खुद का व्यवसाय चला रही हूँ। महिला समूह से जुड़ने के बाद मेरी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई है। आज मैं आत्मनिर्भर हूँ और अपने फैसले स्वयं ले सकती हूँ। यह बदलाव मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। सरिता बाई नगेशिया की यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्वरूप है कि यदि इच्छाशक्ति हो और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ लिया जाए, तो आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सकता है।

नेपाल से पकड़ा गया नक्सली नेता Muppala Lakshmana Rao, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा
समर्थकों और नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा
पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग का माहौल, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी होली की शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला