मौलाना के इशारे पर 'कांड': लड़की के साथ पकड़ा गया शख्स, बोला- 'प्रेमिका नहीं, मैं तो बस...
उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक मौलाना के कहने पर लड़कियों को बाहर सप्लाई करने की बात कबूल कर रहा है. उसने वीडियो में ये भी खुलासा किया है कि उसके साथ इस काम में और भी लोग शामिल हैं. युवक ने अपना नाम निजामुद्दीन बताया. इसके साथ ही ये भी बताया कि वह गजरौला के खाद गुजर गांव का रहने वाला है.
वायरल वीडियो में नजर आने वाला निजामुद्दीन लड़कियों को अपने साथ ले जाकर बाहर सप्लाई करने यानी बेचे जाने की बात तक खुद कबूल कर रहा है. वह ये बात भी कबूल कर रहा है कि उसको ये काम करने के लिए मौलाना बोलते हैं. यही नहीं युवक अपने साथ तीन से चार लोगों के साथ होने की भी बात कर रहा है. वीडियो के वायरल होते ही अमरोहा पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की.
नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जा रहा था
अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने वायरल वीडियो को लेकर बयान जारी करते हुए कहा वायरल वीडियो थाना बछरायूं क्षेत्र के गांव लख्मिया का है. वायरल वीडियो में दिख रहा युवक गांव की किसी नाबालिग बच्ची को भगाकर ले जा रहा था. जहां गांव वालों ने उसे पकड़ लिया ओर उसकी पिटाई की. जहां उसने कहा कि लड़की उसकी प्रेमिका नहीं है. बल्कि वह लड़कियों को मौलाना के कहने पर सप्लाई करता है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक निज़ामुद्दीन को हिरासत में ले लिया और केस दर्ज कर लिया गया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक ने लड़कियों को किडनैप कर सप्लाई किए जाने यानी बेचे जाने वाली बात कही है. उसकी जांच कर रही है. हालांकि वीडियो में कही जाने वाली बात कितनी सच है और कितनी नहीं ये जांच के बाद ही पता लग सकेगा. पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि वह लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर अपने साथ ले जाता है और फिर मौलाना के कहने पर उन्हें बाहर बेच देता है.

अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा
OBC आरक्षण मामले में कोर्ट में तीखी बहस, सामान्य वर्ग ने रखे विस्तृत तर्क
वकीलों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, दिल्ली लाठीचार्ज पर कानपुर में गरजा विरोध
जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, डेब्यू का इंतजार खत्म; त्सिगा पहली बार टीम में
वृंदावन में आध्यात्मिक यात्रा पर विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद