सरकारी स्कूल में गुरु-शिष्य परंपरा पर दाग, छात्रा और महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ में 2 शिक्षक निलंबित
Bilaspur: बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों के अनैतिक और अशालीन कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। एक ओर जहां छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार करने वाले व्याख्याता को निलंबित किया गया है, वहीं दूसरी ओर महिला सहकर्मी से छेड़छाड़ और उत्पीड़न करने वाले प्रधान पाठक पर निलंबन की गाज गिरी है।
तखतपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खरगहना में पदस्थ व्याख्याता कल्याण कुमार भोई को कक्षा 11वीं की छात्रा से अनैतिक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर थाना कोटा में उनके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट एवं धारा 74 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, 29 मार्च को उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद वे न्यायिक रिमांड पर चले गए। ऐसे में उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित कर उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय तखतपुर निर्धारित किया गया है।
महिला कर्मी से छेड़छाड़, धूमा का हेडमास्टर निलंबित
कोटा विकासखंड के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला धूमा में पदस्थ प्रधान पाठक मनोज कुमार अनंत के विरुद्ध महिला सहकर्मी ने छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की थी। दो जाँच समितियों ने आरोपों को सत्य पाया, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय शासकीय हाई स्कूल तेंदुआ में अटैच किया गया है। दोनों मामलों में निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान