सूजी बचाती है वेट लॉस के साथ ही ओवरइटिंग से
नई दिल्ली। सूजी रेसिपी: सूजी लगभग हर घर में इस्तेमाल की जाती है। कभी भगवान को भोग लगाने के लिए हलवा बनाने में तो कभी ब्रेकफास्ट में उपमा बनाने के लिए। सूजी हेल्थ के लिए बहुत भी फायदेमंद मानी जाती है। शरीर को एनर्जी देने वाले कार्ब्स और प्रोटीन से भरपूर सूजी आटे से ही बनाई जाती है, इसलिए इसे थोड़ी सी मात्रा में खाने से ही पेट भर जाता है।
इससे काफी समय तक भूख नहीं लगती और ये वजन नियंत्रित रखने के साथ-साथ ओवरइटिंग से भी बचाती है। ऐसे में कुछ हेल्दी और हल्का ब्रेकफास्ट करने का मन हो तो सूजी से बने ये डिशेज बेस्ट हैं।
उपमा
कम तेल मसालों और हेल्दी वेजिटेबल डालकर बनाया जाने वाला उपमा लाइट हेने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ब्रेकफास्ट के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन है।
सूजी पैनकेक
आटे में सूजी डालकर पैनकेक तैयार करें। इसमें धनिया, गाजर, प्याज आदि डालकर इसकी न्यूट्रिएंट वेल्यू बढ़ाएं। इससे एक अच्छा टैक्श्चर भी मिलेगा।
सूजी हलवा
सूजी का हलवा एक बहुत अच्छा ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे हेल्दी बनाने के लिए घी में सूजी रोस्ट करें और दूध और ड्रायफ्रूट्स डालकर इसे पकाएं और अपने पसंदीदा स्वीटनर से इसे मिठास दें।
सूजी ब्रेडक्रंब्स
अपने पसंदीदा ब्रेकफास्ट को सूजी ब्रेडक्रंब्स के साथ कोट करें। ये ट्रेडिशिनल ब्रेडक्रंब्स के मुकाबला एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन है।
सूजी पास्ता
सूजी पास्ता आमतौर पर बनाए जाने वाले मैदा पास्ता से बेहतर ऑप्शन है। ये ज्यादा न्यूट्रिशियस होता है। ये आपके पास्ता को अच्छा टेक्श्चर भी देता है।
सूजी कुकीज
मिड नाइट या मिड डे क्रेविंग के लिए सूजी कुकीज एक हेल्दी ऑप्शन है। इसमें आप अपने मनपसंद चॉकलेट चिप्स को डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
सूजी सलाद
सूजी का सलाद काफी हेल्दी और टेस्टी लगता है। किनुआ की तरह ही बनने वाले इस सलाद में आप अपनी मनपसंद सब्जियां और हर्ब डाल सकते हैं।

सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन