उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड की दस्तक, मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का किया पूर्वानुमान
फरवरी का महीना आते ही ठंड खत्म होती दिख रही थी, लेकिन महीने के खत्म होने से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में भी पारा गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अब 13 राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे मौसम और ठंडा होने की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई है। अब न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से घटकर 12 डिग्री रह सकता है। आने वाले समय तापमान और कम हो सकता है। हालांकि, अभी बारिश के कोई आसार नहीं है।
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर दिखाई देने लगा है।
जम्मू- कश्मीर में मौसम ने जैसे ही करवट ली गुलमर्ग, नत्थाटाप, सोनमर्ग, पत्नीटाप और त्रिकुटा पर्वत समेत कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई।
यहां तक की बर्फबारी के कारण हुई फिसलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी जारी है। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रे में डेढ़ से दो फीट बर्फ की चादर बिछी है। शिमला व मनाली में भी यही हाल है।
अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में डेढ़ फीट बर्फ बिछ गई है। अब मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
पंजाब-राजस्थान में बदला मौसम
पंजाब के अमृतसर समेत कई इलाकों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। पंजाब में तापमान में 4 डिग्री तक की कमी आई है। वहीं, राजस्थान में हल्की बारिश के बाद कई क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।
बिहार समेत इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी से हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में बारिश की चेतावनी जारी की गई।

गरीबी ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, आम जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ
सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट गंभीर, आवारा मवेशियों के मुद्दे पर सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
पकौड़े खाने का है मन? बिना तेल वाली ये रेसिपी बना देगी दिन खास
संसद का कामकाज फिर बाधित, विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
प्राचीन कब्र की खोज से इतिहास में हलचल, वैज्ञानिकों को मिले अहम सुराग
Nestle India ने मारी बाजी, जून तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹959 करोड़ पहुंचा
मां-बाप की सलामती की दुआ बनी आखिरी प्रार्थना, बेटों ने रात में कर दी निर्मम हत्या
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
संसद में हुई पीएम मोदी-पवार-सुले की मुलाकात, राजनीतिक समीकरणों पर नजर