शहनाज ने बाबा महाकाल के सामने ध्यान लगाकार भोलेनाथ की भक्ति की
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में सेलिब्रिटी का लगातार आना-जाना लगा रहता है. फिल्मी जगत के साथ ही सियासी और क्रिकेट जगत की हस्तियां बाबा महाकाल के दर पर पहुंचकर प्रार्थना करती हैं. इसी क्रम में भजन गायिका शहनाज अख्तर भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंची. शहनाज ने काफी देर तक बाबा महाकाल के सामने ध्यान लगाकार भोलेनाथ की भक्ति की. इस दौरान महाकाल के दर्शन करने आए भक्त भी शहनाज से मिलने को आतुर दिखे.
मंदिर समिति को दान किए 2 लाख रुपये
भजन गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट करते हुए मंदिर समिति को 2 लाख 1 हजार रुपये का दान अर्पित किए. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद शहनाज अख्तर कहा "बीते 5 साल से वह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आ रही हैं. यहां आने से परम आनंद की अनुभूति होती है. इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वह जब भी उज्जैन के आसपास कार्यक्रम पेश करने के लिए आती हैं तो बाबा के दर्शन करना नहीं भूलती. ये बाबा महाकाल की ही कृपा है कि वह अपनी शरण में मुझे बुलाते हैं."
आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत महाकाल मंदिर
इस बार गायिका शहनाज अख्तर कुछ अलग लुक में दिखी. उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर और तिलक लगाकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. उज्जैन महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने उन्हें दान की रसीद प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान पुरोहित रूपम शर्मा और नवनीत शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने दान की यह राशि समर्पित की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. बाबा महाकाल के दर्शन के बाद शहनाज अख्तर ने कहा "यह मेरे लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है."

व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही