यमुना नदी में डूबने से चरवाहे बालक की मौत
फिरोजाबाद, जनपद के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में पशु चराने गए 12 साल के एक बालक की यमुना नदी में पैर फिसलने से मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बालक का नाम 12 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र पूरन सिंह है जो कि बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव मड़वा का रहने वाला था। यह अपने पशु चराने के लिए यमुना नदी के किनारे गया था। इसी दौरान यह यमुना नदी में नहाने का प्रयास कर रहा था। तभी इसका पैर फिसला और यह उसमें डूबने लगा। हालांकि कुछ लोगों ने इसे बाहर निकालने की कोशिश भी की लेकिन तब तक बहुत दूर देर हो चुकी थी और विपिन कुमार की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। विपिन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
पिलर गिरने से सड़क पर अफरातफरी, एक की जान गई