शुभमन गिल को मिला बड़ा जिम्मा, इस जोन की करेंगे अगुवाई
नई दिल्ली : भारत के टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी 2025 में नॉर्थ जोन टीम का नेतृत्व करेंगे। इस टीम में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी शामिल किया गया है। तीनों 28 अगस्त से ईस्ट जोन के खिलाफ शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। बता दें कि, एशिया कप का आयोजन 9-28 सितंबर के बीच होना है। अगर तीनों खिलाड़ियों को भारतीय टीम में चुना जाता है तो उन्हें नॉर्थ जोन के स्क्वॉड से रिलीज कर दिया जाएगा।
गिल-अर्शदीप और हर्षित को रिप्लेस करेंगे ये खिलाड़ी
गिल के नेतृत्व में हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। 2-2 पर समाप्त हुई इस सीरीज में युवा बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अब वह घरेलू क्रिकेट में अपना दम खम दिखाने के लिए तैयार हैं। अगर गिल को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना जाता है तो शुभम रोहिल्ला उन्हें रिप्लेस करेंगे। वहीं, अर्शदीप सिंह की जगह गुरनूर बरार को मौका मिलेगा जबकि हर्षित राणा की जगह अनुज ठकराल लेंगे।
दलीप ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बडोनी, यश ढुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, कन्हैया वाधवन (विकेटकीपर)।
रिजर्व खिलाड़ी: शुभम अरोड़ा (विकेटकीपर), जसकरनवीर सिंह पॉल, रवि चौहान, आबिद मुश्ताक, निशंक बिड़ला, उमर नजीर, दिवेश शर्मा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई