बुमराह की घातक गेंदबाजी पर बोले सौरव गांगुली, सैमसन पर भी दिया बयान
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में गेंद से जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की जीत के नायक रहे। बुमराह ने महज 15 रन देकर चार विकेट चटकाए। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुमराह को एक खास गेंदबाज बताया है। गांगुली ने कहा कि दबाव में बुमराह जिस तरह का प्रदर्शन करते हैं वो लाजवाब है। एक किताब के विमोचन अवसर पर जब पूर्व भारतीय कप्तान से बुमराह पर टिप्पणी करने को बोला गया तो उन्होंने कहा, 'मैं बुमराह पर क्या ही टिप्पणी करूं वो लाजवाब हैं। बुमराह एक खास गेंदबाज हैं और वह दबाव में जिस तरह की गेंदबाजी करते हैं उसकी बात की अलग है। फाइनल में बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा।'बुमराह टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चार विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। बुमराह ने खिताबी मुकाबले में रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। वह इस टूर्नामेंट में 40 विकेट निकाल चुके हैं।सौरव गांगुली ने संजू सैमसन की भी जमकर सराहना की। दादा ने कहा कि संजू को टी20 और वनडे दोनों ही टीमों में लगातार मौके मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सैमसन की काबिलियत को अच्छे से जानते हैं और इसी वजह से वह उनके दमदार प्रदर्शन से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं। संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली।संजू टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। विकेटकीपर-बल्लेबाज को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले पांच मैचों में 199 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 321 रन बनाए।वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। संजू ने विराट कोहली का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतना वाला पहला देश बना। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली भी दुनिया की पहली टीम बनी।

'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं', 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च पर बोले रणबीर कपूर
ट्रेलर टलने पर फैली अफवाहों का सच, 'रामायण' और 'स्पाइडर-मैन' का क्या है कनेक्शन?
'भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया'... सलमान खान के बयान पर छिड़ी बहस
मामा-भांजे की जोड़ी निकली चोर, सरकारी परियोजना के पाइप किए पार
IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, कैलिबर माइनिंग 19% प्रीमियम पर लिस्ट
छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनिया गांधी, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
पेपर लीक रोकने की तैयारी तेज, PM मोदी बोले- कानून होगा और सख्त
मुंबई में जलभराव का असर, रतलाम मंडल की ट्रेनों का संचालन बिगड़ा
आज कितना सस्ता हुआ चांदी का भाव? दिल्ली से लखनऊ तक पूरी लिस्ट
450 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में एक साथ छापेमारी