पुरुषों के साथ रात बिताने वाली महिला का बयान सुर्खियों में
ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया की महिला लिलिथ लॉज शादीशुदा पुरुषों के साथ रात बिताने और रोमांस करने के बदले पैसे कमाती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर ली हैं। लिलिथ ने स्पष्ट कहा कि उन्हें इस बात से कोई डर या चिंता नहीं कि उनके क्लाइंट्स की पत्नियां उनके पेशे के बारे में जान जाएंगी। उनका कहना है कि वह कोई गलत काम नहीं कर रही हैं, बल्कि एक सेवा दे रही हैं। लिलिथ के अनुसार, असली जिम्मेदार वे पुरुष हैं, जो उनकी सेवाएं लेने आते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फॉलोअर के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि तीन साल से यह काम कर रही हैं और अब तक किसी भी क्लाइंट की पत्नी ने उनसे संपर्क नहीं किया। लिलिथ ने कहा, “हो सकता है एक दिन ऐसा हो, लेकिन मैं इससे डरती नहीं हूं।
आखिर वह मेरे साथ क्या कर सकती हैं? गाली-भरे मैसेज भेज सकती हैं, और वह भी रोजाना आते रहते हैं।” उनका मानना है कि महिलाओं का गुस्सा गलत जगह पर है और उन्हें असली कसूरवार पुरुषों पर नाराज होना चाहिए, जो उनकी वेबसाइट पर आकर सेवाएं लेते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी पत्नी के प्रति वह जिम्मेदार नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने किसी से कोई वचन नहीं लिया। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स दो भागों में बंट गए।
कुछ लोग लिलिथ के तर्क से सहमत दिखे। एक यूजर ने लिखा, “100 प्रतिशत सच है!”, जबकि दूसरे ने कहा, “हां, बिल्कुल सही।” वहीं, कई लोग उनकी आलोचना करते हुए बोले कि यह नैतिक रूप से सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “मैं किसी शादीशुदा आदमी के साथ ऐसा कभी नहीं कर सकती थी।” वहीं, एक अन्य ने कहा, “यह शर्म की बात है कि महिलाओं को आज भी ऐसा करना पड़ता है।”लिलिथ लॉज का यह बयान समाज में शादी, नैतिकता और व्यक्तिगत पसंद के बीच चल रहे विवादों को फिर से उभार रहा है।

मेट्रो यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली में 17 स्टेशन बंद रहने का फैसला
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का भावुक बयान
घर से निकलने से पहले जान लें मौसम अपडेट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
शेयर बाजार पर चौतरफा दबाव, ऐसे बना सकते हैं गिरावट में निवेश की योजना
पेपर लीक को लेकर संसद में टकराव, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में भारी हंगामा
इस्तीफे की मांग पर नहीं झुका CJP, आज सरकार से होगी अहम चर्चा
नई परमाणु डील पर घमासान, अमेरिका और सऊदी अरब फिर सुर्खियों में
दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में होगी भारत से टक्कर, तीन टी20 मैचों का ऐलान
सदन में उठा फर्जी ऋण का मुद्दा, पुराने मामले पर फिर शुरू हुई कार्रवाई