शेयर बाजार की धीमी शुरुआत; सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का
साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार की धीमी शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 142.26 अंक गिरकर 78,556.81 पर आ गया, जबकि निफ्टी 48.35 अंक गिरकर 23,765.05 पर पहुंचा। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 85.53 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
ऐसी रही बाजार की चाल
विदेशी पूंजी निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 142.26 अंक की गिरावट के साथ 78,556.81 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.35 अंक फिसलकर 23,765.05 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,323.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
रुपया शुरुआती कारोबार में 85.53 प्रति डॉलर पर
रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.53 प्रति डॉलर पर आ गया। आयातकों की ओर से डॉलर की भारी मांग, विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिसका दबाव घरेलू मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ खुला और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 85.53 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.48 पर बंद हुआ था।

लिव-इन में रह रही महिला की दर्दनाक मौत, प्रेमी ने ट्रेन से फेंककर उतारा मौत के घाट
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी के गांव में अनोखा मामला, दो मुंह-पांच पैर वाली बछिया को देखने लगी लोगों की भीड़
Madhya Pradesh में ईंधन आपूर्ति पर सख्ती, Mohan Yadav करेंगे पेट्रोल-डीजल और LPG की निगहबानी ⛽
एमपी का गौरव बढ़ा: Pachmarhi को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान 🌄🏆
सगे भाइयों पर गोली चलाने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, भागने की कोशिश पड़ी भारी
एयरलाइन यात्रियों को झटका, दुबई से मुंबई के लिए सामान्य से कई गुना महंगे टिकट।