एशेज को ही अधिक महत्व देते हैं स्टोक्स : कार्तिक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पर निशाना साधा है। कार्तिक ने कहा है कि स्टोक्स आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल को अधिक महत्व नहीं देते और उनका पूरा ध्यान एशेज सीरीज पर ही रहता है। इसी कारण वह डब्ल्यूटीसी के प्रारुप की आलोचना करते हैं ओर उसे संशय से भरा कहते हैं। स्टोक्स ने डब्यूटीसी की अंक प्रणाली और धीमी ओवर गति के लिए मिलनी वाली सजा पर नाराजगी जतायी है। कार्तिक के अनुसार इसी कारण डब्ल्यूटीसी के तीन चक्र होने के बावजूद इंग्लैंड अब तक तक फाइनल में नहीं पहुंचा है। स्टोक्स साल 2022 से ही इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
एशेज की शुरुआत नवंबर में होगा। कार्तिक ने कहा, “पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड ने सिर्फ एशेज की तैयारी की है। हम भारत में डब्ल्यूटीसी को बहुत महत्व देते हैं पर स्टोक्स किसी कारण से अंक तालिका को महत्व नहीं देते। मुझे नहीं पता कि यह कोई बहाना है या कुछ और।” वहीं स्टोक्स ने कहा था, ईमानदारी से कहूं तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप थोड़ी संशयपूर्ण है, यह उनमें से एक है जहां लंबे समय तक अगर आप वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको वह परिणाम मिलते हैं जो आप चाहते हैं, आप अंततः फाइनल में अपने को पाएंगे। उन्होंने साथ ही कहा था, लेकिन यह वास्तव में अजीब है, क्योंकि आपको पता है कि आप लंबे समय से किसी चीज के लिए खेल रहे हैं। मुझे याद नहीं आता कि क्या मैंने कभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में सोचने के लिए कोई वास्तविक समय दिया, क्योंकि इसका प्रारुप समझ नहीं आता है। डब्ल्यूटीसी में दो साल के अंदर एक टीम छह टेस्ट सीरीज खेलते है और जीत प्रतिशत के आधार पर अंक तालिका बनती । तालिका में शीर्ष-2 में रहने वाली दो टीमें फाइनल खेलती हैं। कार्तिक के अनुसार टेस्ट क्रिकेट का भविष्य बेहतर बनाने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरु की गयी है। इसके बाद भी स्टोक्स उसकी उपेक्षा करते हैं।

बाजार बंद कराने की घोषणा, कल पूरा शहर रहेगा बंद
MP Jobs Update: 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10 बड़ी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी
कर्मचारियों की जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई में पारदर्शिता बढ़ेगी
बुलंदशहर और अलीगढ़ पुलिस मामले में सहयोग कर रही
ईरान-अमेरिका समझौते से बाजार में रौनक: ऑयल गिरा, शेयर बाजार चढ़ा
टैक्सी ड्राइवर ने जताया डर, आत्महत्या के बाद SI पर रिश्वत का आरोप, मामला गरमाया
पुलिस ने पूछताछ शुरू कर नेटवर्क खंगालना शुरू किया
ईरान में तनाव बढ़ा: ट्रंप की चेतावनी के बाद भारतीय दूतावास का अहम निर्देश
MP Weather Update: कुछ जिलों में आंधी-बारिश, तो कहीं झुलसा रही गर्मी, जानें आज का हाल
आरोपी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस और एजेंसियां