पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत, परिवार सदमे में
रायपुर। राजधानी रायपुर के चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत हो गई। दौड़ के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 29 वर्षीय राजेश कोसरिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेश कोसरिया की मां उसे पुलिस की वर्दी में देखना चाहती थीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने उनका सपना अधूरा छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राजेश का नाम 10 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची में शामिल था। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इस मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मौत की सही वजह सामने आनी चाहिए। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मोदी सरकार पर कांग्रेस के सवाल, बीजेपी ने दिया करारा जवाब
शराब पीकर स्टेयरिंग संभालना पड़ा महंगा, रायपुर में पुलिस की सख्ती
कांग्रेस-डीएमके में सहमति की कोशिश, हाईकमान का दखल
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल
उधारी के 3 हजार बने जानलेवा, आरोपी ने युवक को उतारा मौत के घाट
पार्टी नेतृत्व ने नाम पर लगाई मुहर, कार्यकर्ताओं में उत्साह
1 अप्रैल से नहीं चलेंगे LPG वाहन, जबलपुर में नया नियम लागू
राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर भी साधा निशाना
शहरभर में बनाए गए 16 चेकिंग पॉइंट, सघन जांच अभियान