तापसी पन्नू ने 'गांधारी' फिल्म के शूटिंग के अनुभव को किया साझा
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तापसी पन्नू जल्द ही एक शानदार फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसके सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' की शूटिंग पूरी होने को लेकर उन्होंने एक बड़ा अपडेट किया है, जिसे लेकर उनके फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
जब वह धारा के विपरीत जाती हैं
हाल ही में तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘गांधारी’ के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने का संदेश दिया है। साथ ही पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े अनुभवों को शेयर किया है। इसमें तापसी ने लिखा कि अगर इच्छा शक्ति और धैर्य नाम का कोई फ्यूल होता है, तो उन्होंने इस फिल्म में देखा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह धारा के खिलाफ जाने का प्रयास करती हैं, तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। अभिनेत्री ने लिखा कि जल्द ही वह ‘गांधारी’ लेकर आ रही हैं।
मां के रोल में दिखेंगी अभिनेत्री
यह वीडियो एक्शन थ्रिलर फिल्म एक अलग तरह के प्यार को दर्शाएगा। फिल्म में मां और बच्चे के बीच गहरे संबंधों को यह फिल्म रेखांकित करेगी। पिछले कुछ महीनों पहले फिल्म को लेकर जारी हुए एक शॉर्ट।
कनिका ढिल्लों के साथ आएंगी नजर
बता दें कि तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में एक साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म को कनिका ने ही लिखा है। अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी।

CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद दी हेल्थ अपडेट
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध, सरकार के खिलाफ बुलंद किए आवाज
बीमारों की जिंदगी से खिलवाड़! यूपी में 20 करोड़ की नकली दवाओं का काला कारोबार बेनकाब
कोरबा में पारिवारिक विवाद बना हत्याकांड, बड़े भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में
सर्जरी की खबर निकली अफवाह, अमिताभ बच्चन बोले- चिंता की कोई बात नहीं
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा संभव, रिपोर्ट होगी पेश
UP में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर रॉड देखकर लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक
ट्रंप के टैरिफ प्लान से जेनेरिक दवाओं का कारोबार प्रभावित, भारत के लिए क्या मायने?
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री बनी मौत का कारण, 10 लोगों की जान गई
गैस सिलेंडर खरीदने से पहले जान लें आज का रेट, क्या बढ़े हैं दाम?