स्ट्रेट और सिल्की हो जाएंगे उलझे हुए बाल!
नई दिल्ली। Silky Hair: बालों का झड़ना, डैंड्रफ और रूखापन आज के लाइफस्टाइल की उन बड़ी समस्याओं में से है, जिससे कई लोग परेशान हैं। इन्हें ठीक करने के लिए आप भी तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाकर थक चुके हैं, या फिर मार्केट में मिलने वाले महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का खर्च नहीं उठा सकते हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको दोमुंहे और बेजान बालों को दोबारा से हेल्दी और शाइनी बनाने का ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे उलझे बाल भी आसानी से सुलझ जाएंगे। आइए जानें।
एलोवेरा हेयर मास्क
बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एलोवेरा हेयर मास्क काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे घर पर तैयार करना भी बेहद आसान है। आपको चाहिए एलोवेरा के कुछ पत्ते और नारियल का तेल।
इसे बनाने के लिए एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिलाएं और इसे हफ्ते में दो दिन रात में सोने से पहले बालों पर इस्तेमाल करें। आप चाहें, तो इसे ओवरनाइट के लिए भी छोड़ सकते हैं, या मास्क लगाकर 1 घंटे बाद इसे शैंपू से वॉश कर सकते हैं। ये रूटीन फॉलो करने से 1 महीने के अंदर रूखे से रूखे बाल भी मुलायम हो जाते हैं।
बेसन हेयर मास्क
बालों को नेचुरल कंडिशन करने के लिए बेसन में दही मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको इसमें दही और हल्दी को मिला लेना है और 30 मिनट तक बालों पर रखने के बाद धो लेना है। इस रूटीन को भी आप हफ्ते में 2 बार अपना सकते हैं, रात को सोने से पहले ऐसा करने से फायदा ज्यादा मिलता है। बता दें, स्कैल्प और बालों से धूल हटाने के लिए भी कारगर तरीका है।

विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट