ब्रिटेन में टाटा लगाएगी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री
मुंबई । तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक कार कारोबार को देखते हुए टाटा समूह बैटरी बनाने के लिए नई गीगाफैक्ट्री लगाने पर विचार कर रही है। टाटा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी एग्रेटास ब्रिटेन के ब्रिजवाटर में सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री लगाने की योजना बना रही है। बता दें कि ये ईवी प्लांट ब्रिटेन का अब तक का सबसे बड़ा प्लांट होगा और इसे टाटा ग्रुप तैयार करेगा। इसके लिए कंपनी 41000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी। इस गीगाफैक्ट्री के लिए कंपनी 41460 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। ये निवेश कर्ज और इक्विटी के मिश्रण से होगा और इसी फंड का इस्तेमाल कर प्लांट तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि इस प्लांट की क्षमता 40 गीगावॉट की होगी। बीते साल जुलाई महीने में टाटा ग्रुप ने ब्रिटेन में ईवी प्लांट की स्थापना करने की योजना बनाई थी। इस प्लांट से अगले 2 साल यानी 2026 तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की संभावना है।

जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
परमाणु ठिकानों पर हमले का ईरान का दावा, IAEA ने कहा- आरोपों की पुष्टि के प्रमाण नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार उड़ान, 5 सेमीफाइनल का इतिहास और इस बार की उम्मीदें
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा