राहुल गांधी पर ठाणे कोर्ट ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया
ठाणे। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर मुंबई से सटे ठाणे की अदालत ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लेने पर आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में लिखित जवाब दाखिल करने में देरी के लिए कोर्ट ने राहुल गांधी पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. राहुल गांधी की ओर से लिखित जवाब दाखिल करने में 881 दिन की देरी हुई. इस पर उनके वकील नारायण अय्यर ने माफी की मांग करते हुए अर्जी दाखिल की। राहुल गांधी की ओर से अय्यर ने कोर्ट को बताया कि वह दिल्ली में रहते हैं और सांसद होने के नाते उन्हें कई जगहों की यात्रा करनी पड़ती है. जिसके कारण जवाब दाखिल करने में देरी हुई. कोर्ट ने माफीनामा स्वीकार कर लिया है और लिखित जवाब भी स्वीकार कर लिया है. लेकिन कोर्ट द्वारा 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आपको बता दें कि आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस मामले में अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी. इस बीच राहुल गांधी के खिलाफ ठाणे जिले के भिवंडी कोर्ट में मानहानि का मुकदमा भी दायर किया गया था.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज को राहत या सख्ती? नई बेंच करेगी सुनवाई
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिजनों की सुरक्षा बढ़ाई गई,धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप
कांग्रेस कार्यक्रम में दिग्विजय की मौजूदगी पर सवाल
कम विजिबिलिटी और तेज हवाओं के चलते बदला रूट
शिक्षा के जरिए भविष्य संवारने की कोशिश
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन का विशेष अभियान
गाज़ा में हिंसा का हवाला देकर पीएम से यात्रा रद्द करने की मांग