नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एम 36 5जी जल्द होगा लॉन्च
नई दिल्ली । भारत में सैमसंग बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी एम 36 5जी लॉन्च करने जा रही है। इसे खास तौर पर युवा उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह फोन कंपनी की लोकप्रिय एम-सीरीज़ का हिस्सा होगा। इस बारे में कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस स्टाइलिश लुक, हल्के डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगा, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त होगा।
फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमताएं शामिल होंगी जो यूजर के व्यवहार के अनुसार खुद को अनुकूलित कर सकेंगी। इसके अलावा यह फोन तेज प्रदर्शन भी देने में सक्षम होगा, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकेंगे।गैलेक्सी एम 35 5जी को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, यह फोन एक्सीनोस 1380 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 6जीबी रैमहो सकती है। गीकबेंच पर इसने सिंगल-कोर में 1004 और मल्टी-कोर में 2886 अंक हासिल किए हैं।
फोन एंड्राएड 15 पर आधारित वन यूआई 7 के साथ आ सकता है, जिसमें कुछ उन्नत एआई फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसके डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि यह हल्का और आकर्षक होगा, जो खासतौर पर उन लोगों को पसंद आएगा जो कम कीमत में प्रीमियम लुक वाला फोन चाहते हैं। कीमत की बात करें तो गैलेक्सी एम 35 5जी की शुरुआती कीमत करीब रुपए 20,000 हो सकती है, जो इसके पिछले मॉडल गैलेक्सी एम 35 5जी की शुरुआती कीमत रुपए 19,999 के आसपास है।

सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में DM के आदेश पर रोक
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना