सुनहरे खेतों पर आई संकट की छाया
मंडला: गर्मी के मौसम में लगातार आग लगने की खबरें सामने आ रही है. जिसमें सबसे ज्यादा खेतों में आग लग रही है. मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलगी के पोषक ग्राम खारी में आग कहर बनकर टूटी. खेत में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल को राख में तब्दील कर दिया. तकरीबन 50 एकड़ क्षेत्र में फैली यह आग 33 किसानों की मेहनत और सपनों को जलाकर खाक कर गई.
1 हजार क्विंटल से ज्यादा फसल नष्ट
मंडला के खारी गांव में लगी आग को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी तेज थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला. आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी. दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अनुमान के मुताबिक 1,000 क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल नष्ट हो चुकी है. जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
मंत्री ने किया मौका मुआयना
घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके गांव पहुंची. उन्होंने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राजस्व विभाग की टीम से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट ली. मंत्री ने प्रशासन को निर्देशित किया कि मुआवजा कार्य में कोई लापरवाही न हो और पीड़ितों को शीघ्र राहत दी जाए. मंत्री उईके ने कहा, "यहां सिर्फ फसल नहीं जली है, यह किसानों की खून-पसीने की कमाई थी. सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि प्रभावित किसानों को न्याय मिले और नुकसान की भरपाई हो."
मंत्री ने कलेक्टर एसडीएम को दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री ने मंडला कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि राहत कार्य तत्परता से संचालित हों. किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गांव के खेतों में आग भले ही विकराल थी, पर अब किसानों की उम्मीद शासन से जुड़ी है. राजस्व विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाएगा.

मोहसिन नकवी को बड़ा झटका, एशिया कप विजेता भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से किया मना
मिट्टी के गणपति की खरीदारी करते दिखे हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
विराट के टैटू की पूरी कहानी, हर तस्वीर में दिखती है जुनून, विश्वास और अलग पहचान
एशिया कप फाइनल में ट्रॉफी को लेकर विवाद, मोहसिन नकवी को BCCI की चेतावनी का खुलासा
‘जागरूक युवा ही मजबूत समाज की नींव’, प्रदीप जोशी ने आंतरिक सुरक्षा पर रखी बात
40 बांग्लादेशी पासपोर्ट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कई संदिग्ध कनेक्शन की जांच
एंबुलेंस सेवा पर सवाल, प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए पिकअप का लेना पड़ा सहारा
इंदौर से राहुल गांधी का पुराना Gen-Z कनेक्शन, भारत जोड़ो यात्रा में शो के जरिए किया संवाद
रामू और मोहित सूरी की नई फिल्म का ऐलान, गैंगस्टर कहानी में दिखेगा रोमांस का रंग
नीलम कोठारी ने गोविंदा संग इश्क की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, माता-पिता का किया जिक्र