सलमान के घर घुसने की कोशिश करने वाली महिला की बढ़ीं मुश्किलें
सलमान खान पिछले दिनों से काफी चर्चा में हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई वाले किस्से के बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनको हाई सिक्योरिटी दी गई, लेकिन इसी बीच एक्टर की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. जहां सलमान के घर के एकदम आने-जाने पर भी सख्त पाबंदी है तो वहीं एक लड़की बिना किसी दिक्कत के एक्टर के घर में घुस जाती है. ऐसे में सलमान की सुरक्षा में काफी बड़ी चूक सामने आई.
हाल ही में एक्टर की सुरक्षा पहले से काफी ज्यादा सख्त कर दी गई है, इसकी वजह उनके घर में अनजान लोगों का घुसना लगभग नामुमकिन समझा जा रहा था. लेकिन पिछले कुछ वक्त में एक्टर के घर दो लोग चोरी-छिपे घुसने की कोशिश कर चुके हैं. बीते दिनों सलमान के घर गेलेक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुसने के आरोप में गिरफ्तार ईशा नाम की महिला को मुम्बई की एक अदालत ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है.
ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजी गई महिला
19 मई की आधी रात को एक महिला ने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी की वजह से वो लिफ्ट से आगे तक नहीं जा पाईं. ये महिला सलमान खान के घर की लिफ्ट तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन तभी गार्ड्स ने उसे दबोच लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. अब महिला को गिरफ्तार कर अदालत ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है, ताकी आगे की जांच पड़ताल की जा सके.
आधी रात घर में घुसने की कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार, महिला की उम्र 32 साल है और उसका नाम ईशा छाबड़ा (Isha Chhabra) बताया जा रहा है. ईशा ने 19 मई की रात 3.30 बजे सलमान के घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की. घटना के तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ईशा छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग से भारत की हवा में साइलेंट खतरा, सुरक्षा पर सवाल