युवक ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारकर शव जलाया
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक व उसके स्वजन ने उसकी प्रेमिका की हत्या कर दी। शव को तालाब किनारे जला दिया। उसकी राख तक को तालाब में फेंक दिया। मंगलवार रात गांव में एक बरात आई थी। इसका फायदा उठाकर युवक और उसके परिवार वालों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद से युवक व उसका परिवार गायब है।
यह मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का एक युवक नोएडा में रहकर कपड़ों की सिलाई करता था। उसके नजदीक में ही दो बच्चों की मां रहती थी। बताया जा रहा है कि वहां दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया। वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन इसी बीच युवक की शादी दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव से तय कर दी गई। इससे युवक बहाना करके नोएडा से अपने घर आ गया।
जब इस बारे में उसकी प्रेमिका को पता चला तो वह भी उसके पीछे-पीछे गांव आ गई। आठ मई को युवक की शादी होनी थी। उससे पहले ही घर में हंगामा हो गया। उस महिला ने थाने जाकर भी पुलिस से शिकायत की थी और युवक के साथ रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन युवक के परिवार वाले इसके विरुद्ध थे। उन्होंने किसी तरह महिला को नोएडा भेज दिया था। बाद में युवक ने दातागंज से शादी कर ली।
गांव वालों का कहना, मंगलवार रात कर दी गई हत्या, गांव में आई थी बरात, दब गईं चीखें
बताते हैं कि महिला वापस आई और कुछ दिन से युवक के घर पर ही रह रही थी। मंगलवार रात युवक और उसके परिवार वालों ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को ले जाकर गांव के बाहर तालाब किनारे जला दिया। बाद में राख तालाब में फेंक दी। इसके बाद से पूरा परिवार गायब है। जब परिवार के लोग दूसरे दिन गांव में दिखाई नहीं दिए तो लोगों को उन पर शक हुआ और इसकी चर्चा पुलिस तक पहुंच गई। इस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एक महिला की हत्या कर शव जलाने की सूचना मिली है। जिस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - वेदपाल सिंह, इंस्पेक्टर कुंवरगांव
जब इस बारे में उसकी प्रेमिका को पता चला तो वह भी उसके पीछे-पीछे गांव आ गई। आठ मई को युवक की शादी होनी थी। उससे पहले ही घर में हंगामा हो गया। उस महिला ने थाने जाकर भी पुलिस से शिकायत की थी और युवक के साथ रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन युवक के परिवार वाले इसके विरुद्ध थे। उन्होंने किसी तरह महिला को नोएडा भेज दिया था। बाद में युवक ने दातागंज से शादी कर ली।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान