गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में होंगे ये चार दिग्गज
भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही श्रीलंका के लिए रवाना होगी. टीम इंडिया के रवाना होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. गंभीर की कोचिंग में कौन-कौन शामिल होगा, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर की कोचिंग टीम में चार दिग्गज होंगे. अभिषेक नायर को असिस्टेंट कोच बनाया जा सकता है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी मोर्ने मोर्कल की भी एंट्री हो सकती है.
क्रिकेटबज की एक खबर के मुताबिक गंभीर की टीम में दो अस्टिटेंट कोच हो सकते हैं. यह जिम्मेदारी अभिषेक नायर के साथ-साथ नीदरलैंड्स के पूर्व खिलाड़ी रयान टेन डोशेट को मिल सकती है. डोशेट और नायर पहले गंभीर के साथ काम कर चुके हैं. ये तीनों ही आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में रह चुके हैं. अब टीम इंडिया के लिए काम कर सकते हैं.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मोर्ने मोर्कल भारत के नए बॉलिंग कोच बन सकते हैं. मोर्कल के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव है. उनका करियर भी शानदार रहा है. मोर्कल ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 117 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 188 विकेट झटके हैं. इसके साथ ही 44 टी20 मैचों में 47 विकेट ले चुके हैं. मोर्कल ने 86 टेस्ट मैच भी खेले हैं. इसमें 309 विकेट चटकाए हैं.
टीम इंडिया फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल बढ़ा सकती है. उन्हें एक बार फिर से मौका मिल सकता है. दिलीप के कार्यकाल में भारतीय युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है. संभवत: उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जाएगा.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित