पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज
पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज अक्टूबर में होनी है। पाकिस्तान को तीनों मुकाबले घर पर खेलने हैं। घर पर पाकिस्तानी टीम पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं कर पा रही है। हाल ही में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शेड्यूल ने बदलाव किया है और इसकी बड़ी वजह भी बताई है।
चैंपियंस ट्रॉफी की मेज़बानी की तैयारी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान की धरती पर होना है और इसके लिए पाकिस्तान हर कोशिश कर रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी का ड्रॉफ्ट शेड्यूल PCB ने ICC को भेज दिया है, लेकिन अभी तक उसे आधिकारिक नहीं किया गया है। पर जो शेड्यूल PCB ने भेजा है। उसके मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी के मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने हैं। इसी वजह से कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है।
दूसरा टेस्ट अब मुल्तान में होगा
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कराची में होना था। लेकिन अब इसे मुल्तान में शिफ्ट कर दिया गया है, जो 15 से 19 अक्टूबर के बीच में खेला जाएगा। मुल्तान दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें पहला टेस्ट भी शामिल है, जो 7 से 11 अक्टूबर तक खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 से 28 अक्टूबर तक रावलपिंडी में होगा।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:
7-11 अक्टूबर - पहला टेस्ट, मुल्तान
15-19 अक्टूबर - दूसरा टेस्ट, मुल्तान
24-28 अक्टूबर - तीसरा टेस्ट, रावलपिंडी

पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर