हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुन्जया' का ट्रेलर हुआ आउट
'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी जबरदस्त सफलताओं के लिए मशहूर मैडॉक फिल्म्स अपनी लेटेस्ट हॉरर-कॉमेडी 'मुन्जया' का मच अवेडिट ट्रेलर लेकर आ गया है. फिल्म के ट्रेलर में आप डर और खौफ के साथ कॉमेडी का तड़का भी है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. शरवरी वाघ, मोना सिंह, अभय वर्मा, और सत्यराज और आदित्य सरपोतदार की इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म 'मुन्जया' के बारे में एक कहानी है, जो 'मुन्नी' के लिए उसके प्रेम और जुनून को दिखाती है. हालांकि, 'मुन्जया' की शादी मुन्नी से नहीं हो पाती, जिसके बाद वह एक ऑब्सेसिव लवर बन जाता है. यह फिल्म एक लोककथा पर आधारित एक डरावनी कहानी है, जिसमें जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगाया गया है.
'मुन्जया' की लव स्टोरी
ट्रेलर की शुरुआत में एक शापित जगह और एक शापित पेड़ के बारे में बताया जाता है, जहां 'मुन्जया' अस्थियां गड़ी हैं. कहते हैं किसी मुन्नी से वह शादी करना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई. उसी दिन से वह इंतजार में है वो अपने वंशज के. जब वह मुक्त होगा और पूरी करेगा अपनी आखिरी इच्छा. फिल्म का ट्रेलर आपको डराने के साथ-साथ खूब हंसाता भी है.
7 जून को सिनेमाघरों में आएगी 'मुन्जया'
'मुन्जया' 7 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दस्तक देगी. बता दें कि 'मुन्जया' का पहला सीजीआई कैरेक्टर है. फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है. फिल्म का संगीत सचिन सांघवी और जिगर सरैया ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी जॉन जैकब पय्यापल्ली ने की है. यह फिल्म भारतीय आस्था, कल्चर और मिथक के इर्द-गिर्द घूमती है.

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला