हॉरर फिल्म 'द फर्स्ट ओमेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज
हॉरर फिल्म 'द फर्स्ट ओमेन' का फाइनल ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी खौफनाक होने वाली है। हॉरर फिल्मों के शौकीन दर्शकों में इस फिल्म के लिए अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।ट्रेलर की शुरुआत एक चर्च जैसी जगह से होती है, जहां एक लड़की बालकनी में खड़ी नजर आती है। उस लड़की को देखकर बाकी की बच्चियां सहमी सी दिखती है। अगले ही दृश्य में पीछे से आवाज आती है, 'तुम्हें डरने की जरुरत नहीं है। ईश्वर ने तुम्हारे लिए काफी कुछ सोच रखा है।' इस दृश्य के बाद एक औरत चीखती हुई दिखाई देती है। फिल्म के यह दृश्य दर्शकों के रूह को कंपा देने के लिए काफी है।
'द फर्स्ट ओमेन' साल 1976 में आई फिल्म 'द ओमेन' की प्रीक्वल फिल्म है। यह फिल्म पिछली फिल्म से भी ज्यादा भयावह और खौफनाक है। 'द फर्स्ट ओमेन' के निर्देशक अरकाशा स्टीवेन्सन हैं। अरकाशा ने परदे बेहद खूबसूरती से डर और अंधकार को उकेरा है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस अमरीकी महिला को चर्च की सेवा के लिए रोम भेजा जा रहा है उसके साथ वहां कुछ गलत होने वाला है। उसे शैतान का सामना करना पड़ेगा और फिल्म की कहानी यहीं से आगे बढ़ती है।'द फर्स्ट ओमेन' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म साल 2024 की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक फिल्म होने जा रही है। हॉरर और मिस्ट्री फिल्मों के शौकीन दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द फर्स्ट ओमेन' 5 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान