ट्रंप का पनामा नहर पर नियंत्रण का दावा
वॉशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पनामा नहर को लेकर एक विवादित दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण नहर चीनी सैनिकों के नियंत्रण में है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी जहाजों से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह पनामा नहर पर नियंत्रण लेने के लिए सैन्य शक्ति का उपयोग करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, ट्रंप के इन दावों को पनामा नहर प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। नहर के प्रशासक रिकोर्टे वास्क्यूज ने स्पष्ट किया है कि पनामा नहर पूरी तरह पनामा के नियंत्रण में है और चीनी सैनिकों द्वारा इसे संचालित करने का दावा पूरी तरह निराधार है। वास्क्यूज ने बताया कि नहर के दोनों छोर पर काम करने वाली चीनी कंपनियां हांगकांग कंसोर्टियम का हिस्सा थीं, जिन्होंने 1997 में बिडिंग प्रक्रिया के तहत यह ठेका जीता था। इसके बावजूद, नहर का संचालन और नियंत्रण पूरी तरह पनामा सरकार के अधीन है।

हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी
जबलपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या, दमोह से मायके आने के बाद उठाया कदम
UCC पर सीएम मोहन यादव की दो टूक- 'सबके लिए एक समान कानून'
इंदौर में मेट्रो पर नया विवाद, सर्विस चार्ज को लेकर नगर निगम ने भेजा 8 करोड़ का नोटिस