ट्राई करें ये होम फेशियल, मिलेगा गजब का निखार
अपनी खूबसूरती को और निखारने के लिए फेशियल एक अच्छा विकल्प है। महीने में एक बार कम से कम फेशियल करवाना आपकी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं और त्वचा खिली-खिली नजर आती है। हालांकि, पार्लर के फेशियल आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकते हैं और साथ ही, केमिकल के इस्तेमाल की वजह से आपकी स्किन पर एलर्जिक रिएक्शन भी हो सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से फेशियल कर सकती हैं, जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग और निखरी हुई नजर आएगी। आइए जानें होम फेशियल के स्टेप्स।
चेहरा साफ करें
फेशियल करने से पहले सबसे पहले चेहरे और गर्दन को अच्छे से फेसवॉश से धो लें या दूध से चेहरा साफ कर लें। इसके लिए एक कॉटन को दूध में डिप करके चेहरे और गर्दन को अच्छे से साफ कर लें। कच्चा दूध भी क्लेंजिंग के लिए अच्छा होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्टीम लें
चेहरे को साफ करने के बाद स्टीम लेना जरूरी है। इससे आपको पोर्स ओपन हो जाएंगे और चेहरे पर चमक आएगी। इसके लिए स्टीमर या किसी बर्तन में पानी गर्म करके भी चेहरे को स्टीम दे सकते हैं।
स्क्रब करें
चेहरे की डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए एक्सफोलिएशन जरूरी हैं। इसके लिए एक चम्मच नींबू के छिलके के पाउडर में बेकिंग सोडा, गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इससे चेहरे पर स्क्रब करें। 2-5 मिनट स्क्रब करने के बाद चेहरा गीले कपड़े से साफ कर लें। इससे आपके चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स साफ होंगे।
ब्लीच लगाएं
चेहरे की रंगत निखारने के लिए ब्लीच का इस्तेमाल करें। शहद एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। इसे हाथों पर थोड़ा सा लेकर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखें। फिर गीले कपड़े से साफ कर लें।
फेस मास्क तैयार करें
इन सभी स्टेप्स के बाद चेहरे पर फेस मास्क लगाना है। इसके लिए नीम की पत्तियां, केला, खीरा और दही को बाउल में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को 20-30 मिनट लगाकर रखें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस फेशियल से आपकी स्किन पर ग्लो आएगा और स्किन हायड्रेटेड लगेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव