तीसरी मंजिल से गिरा दो साल का मासूम, हो गई मौत....
इंदौर मेें निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम की मां खाना बना रही थी और बच्चा खेलते-खेलते नीचे गिर पड़ा। उसकेे सिर पर गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीसरी मंजिल पर उसे नानी लेकर गई थी और वह मकान की तरी करने में व्यस्त हो गई थी। बच्चे की तरफ उसका ध्यान नहीं गया। पुलिस ने मर्ग मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यदि मकान में कोई लापरवाही पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो सकता है।
घटना निपानिया क्षेत्र की श्रीनाथ पैलेस काॅलोनी की है। यहां रोहित यादव का मकान बन रहा है। उन्होंने मकान की चौकीदारी के लिए कुक्षी के मंडिया सिंह को रखा है। वह परिवार सहित टपरी बनाकर मकान की चौकीदारी कर रहा है।
उसकी बेटी सोनू भी साथ में रहती है। उसका दो साल के बेटे गणेश को नानी तीसरी मंजिल पर ले गई। एक कमरे में बैठाकर वह मकान की तरी करने लगी। इस बीच गणेश तीसरी मंजिल से गिर पड़ा। लहुलुहान हालत में नाना मडि़या गणेश को बाइक से अस्पताल भी लेकर गए,लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छह साल की बच्ची को बेल्ट से पीटा, केस दर्ज
लसूडिया क्षेत्र में पुलिस ने छह साल की बच्ची को बेल्ट से पीटने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी नगीन पंवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते राठौर परिवार के यहां गया और युवक से मारपीट करने लगा। इस बीच उसकी छह साल के बेटी नेहा राठौर पिता को बचाने आई तो आरोपीी नगीन ने उसे भी बेल्ट से पीट दिया। इससे उसकेे शरीर में चोट आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?