केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने जशपुर को स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात दी...
रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जशपुर को बड़ी सौगात दी है उन्होंने सीएम साय की मांग पर जिले में खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसी स्टेडियम में खेला हुआ आदिवासी खिलाड़ी ओलंपिक खेलेगा। यही शुभकामना है। बता दें, बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के उपलक्ष्य में आज जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया पदयात्रा के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम साय कर रहे हैं, जिसमें कई केबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 10,000 से अधिक ‘माई भारत यूथ वालंटियर्स’ भी शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, आदिवासी नायकों को श्रद्धांजलि और अनेक कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है।

सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव