यूपी डीजीपी ने जन्माष्टमी पर्व के दौरान सुरक्षा इंतजाम करने के दिए निर्देश
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि जन्माष्टमी तथा चेहल्लुम के कार्यक्रम जिन स्थानों पर एक साथ आयोजित हों, वहां अलग से योजनाबद्ध तैयारी की जाए। दोनों के आयोजकों से स्थानीय मजिस्ट्रेट के साथ वार्ता की जाए। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं पुलिस प्रबंध कराए जाएं।
शोभायात्रा जुलूसों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस प्रबंध करें और वीडियोग्राफी कराई जाए। महत्वपूर्ण संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों से भी चेकिंग करायी जाये। डीजीपी शुक्रवार को जन्माष्टमी समेत आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एडीजी यातायात, रेलवे, जोन, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि त्योहारों पर किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाए। असामाजिक, अवांछनीय तत्वों की सूचियों को अपडेट करके निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। जन्माष्टमी से संबधित समस्त आयोजन, लीला स्थल, पंडाल, मंदिर एवं जुलूसों को सूचीबद्ध कर पुलिस की तैनाती करें। जन्माष्टमी में जिन स्थानों पर बीते वर्षों में विवाद हुआ हो, वहां उसे सुलझाने तथा संवेदनशीलता को दूर करने की कार्यवाही करें।
प्रत्येक छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेकर प्रभावी उपाय किए जाएं। भीड़ प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए पहले से प्लानिंग एवं तकनीक का प्रयोग कर इंतजाम किए जाएं। सोशल मीडिया की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग करें। भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खंडन किया जाए।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स