उर्वशी रौतेला ने बताया फटा गाउन का रहस्य
मुंबई । हाल ही में कान 2025 में नजर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का एक लुक काफी चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए जिनमें उनके आउटफिट का एक साइड फटा हुआ साफ दिख रहा था। इस वजह से कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। शुरू में लोगों को लगा कि यह कोई एडिटेड फोटो होगी, लेकिन बाद में उर्वशी ने खुद इस बात को स्वीकार किया और पूरी घटना का सच बताया।
हाल ही में एक बातचीत में उर्वशी ने बताया कि जब वह इवेंट के लिए निकल रही थीं, तभी उनकी कार के सामने एक 70 साल की महिला अचानक आ गई। इस कारण ड्राइवर को अचानक गाड़ी रोकनी पड़ी ताकि महिला को सुरक्षित बचाया जा सके। उन्होंने ड्राइवर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से एक बड़ा एक्सीडेंट होने से बच गया। इसी अचानक ब्रेक लगाने के कारण उनका गाउन फट गया।
उर्वशी ने कहा कि उन्हें अपने गाउन फटने से ज्यादा दुख नहीं हैं बल्कि महिला सुरक्षित है इसकी ज्यादा खुशी हैं। उन्होंने इस घटना को एक नकारात्मक अनुभव की बजाय एक दिल छू लेने वाले किस्से के रूप में याद रखने की बात कही। उन्होंने बताया, मैं इसे एक फटी हुई ड्रेस के तौर पर नहीं बल्कि उस दिन की याद के तौर पर संजोऊंगी, जब मैं एक क्वीन की तरह अपने आप को फ्लॉन्ट करती हुई वहां गई। दरअसल, जब उर्वशी इवेंट में पहुंचीं और लोगों को वेव करने के लिए हाथ उठाया तो उनके अंडरआर्म के पास फटे हुए गाउन का कट साफ नजर आया। इस घटना ने न केवल उनके फैशन के लिए बल्कि उनके जज्बे के लिए भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उर्वशी की यह प्रतिक्रिया और दिलचस्प कहानी फैंस को प्रेरित कर रही है कि कैसे मुश्किल परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए।

1 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, किसके सामने आएंगी चुनौतियां?
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
एपिस्टीन कांड में पीड़ितों को बड़ा मुआवजा, बैंक ने दी 686 करोड़ की राशि
ट्रंप के तेवर हुए नरम, युद्ध के समाप्ति संकेत और होर्मुज की स्थिति
काले जादू और राजनीति का संगम: यहां नेता करते हैं हाजरी
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
मिडिल-ईस्ट की जंग से भारत की हवा में साइलेंट खतरा, सुरक्षा पर सवाल