उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) द्वारा राज्य के पंजीकृत मदरसों में विभिन्न कक्षाओं - मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री), आलिम (सीनियर सेकेंड्री), कामिल और फाजिल के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। यूपी मदरसा बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी एके तिवारी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे (UP Madarsa Board Result 2024) बृहस्पतिवार, 30 मई 2024 को किए जाने हैं।
इन स्टेप में देखें परिणाम
ऐसे में जो छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे जल्द ही अपना परिणाम (UP Madarsa Board Result 2024) देख सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को UPBME की आधिकारिक वेबसाइट, madarsaboard.upsdc.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर दिए गए लिंक से Exam Result लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर स्टूडेंट्स इस बार की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा का चुनाव करते हुए अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे। इसका प्रिंट करने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।
इस साल पहले हो रही है घोषणा
यूपी बोर्ड (UPMSP) की तर्ज पर ही यूपी मदरसा बोर्ड (UPBME) द्वारा भी इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पूर्व वर्षों की तुलना में जल्दी घोषित किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष जहां यूपी मदरसा बोर्ड ने मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के नतीजे 27 जुलाई को घोषित किए गए थे, तो वहीं इस साल परीक्षाफल (UP Madarsa Board Result 2024) की घोषणा 30 मई को ही की जा रही है।

कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष