उत्तर प्रदेश: छुहारे के लिए भिड़े बाराती, दो की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक छुहारे को लेकर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई. यहां तक की बारातियों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और कुर्सियों से हमला कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से 2 बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है
दरअसल, हापुड़ के पौपाई में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां दो शादियां एक साथ हो रही थीं. शादी में निकाह के छुहारों को लेकर विवाद हो गया. दूल्हों के परिजनों ने निकाह के बाद छुहारे बांटने शुरू किए, लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों में छीना झपटी होने लगी और इसी को लेकर बहस छिड़ गई. इसके बाद एक छुहारे को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ी की मारपीट तक नौबत आ गई.बारातियों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां बरसाई.
बारातियों में जमकर मारपीट हुई
इस लड़ाई में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है. पौपाई मे छुहारे को लेकर हुई इस लड़ाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाना गढ़ कोतवाली में केस दर्ज कराया है.
दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश
हालांकि, गांव वालों ने पंचायत कर मामले को निपटाने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रही. दोनों पक्षों ने गांव वालों की बात को नजर अंदाज किया और एक-दूसरे के खिलाफ केस कर दिया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है.जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. एक छुहारे को लेकर शादी में जमकर हंगामा हुआ और दो पक्षों में मारपीट हो गई.

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश