उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आइएएस से जुडे कार्यक्रम में की शिरकत
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोकसेवकों से पक्षपात से परे रहने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि उन्हें राष्ट्रवादी और संघवादी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।उपराष्ट्रपति धनखड़ ने यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) 2022 बैच के सहायक सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसेवकों को सदैव पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण से परे देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक को राजनीतिक दलों के साथ संलिप्तता नहीं रखनी चाहिए।उपराष्ट्रपति ने अधिकारियों से राष्ट्रवादी और संघवादी दृष्टिकोण अपनाने और राष्ट्र के हित को सदैव सर्वोच्च रखने तथा विधि के शासन को बनाए रखने का आह्वान किया। धनखड़ ने लोकसेवकों से उच्च नैतिक सिद्धांतों को बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि आप परिवर्तन के वाहक हैं। आप गुणवत्तापूर्ण शासन में महत्वपूर्ण आधार हैं और त्वरित विकास के पथप्रदर्शक हैं।उन्होंने कहा कि लोकसेवा पहले से कहीं अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण है और इसमें समाज के सभी वर्गों, विशेषकर कमजोर, और वंचित पृष्ठभूमियों से आने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व है। धनखड़ ने कहा कि आज भारत आशा और संभावनाओं से भरा हुआ है और निवेश के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। उन्होंने कहा कि युवा के लिए अवसर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।

आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी