विराट ने गुस्से में आईस बॉक्स पर मारा बल्ला
पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सिरीज में पहले दोनो ही टेस्ट मैचों में असफल रहे और रन नहीं बना पाये। विराट कीवी टीम के स्पिनरों विशेषकर मिचेल सैंटनर के सामने टिक नहीं पाये। वह पहली पारी में फुल टॉस पर क्लीन बोल्ड हो गए। विराट सैंटनर की गेंद खेल नहीं पाये और आउट होने के बाद हताश होकर उन्होंने अपना बल्ला आईस बॉक्स पर दे मारा। विराट के खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम सीरीज के दोनो ही मैचों में रन नहीं बना पायी औैर उसे हार का सामना करना पड़ा। इस दौरे पर ना सिर्फ मेहमान टीम ने 35 साल बाद भारत में आकर पहली टेस्ट जीत हासिल की बल्कि पहली बार भारत को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में हराने में सफलता की। सैंटनर ने दूसरे टेस्ट में कुल 13 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को धवस्त कर दिया। उन्होंने दोनों पारी में विराट को आउट किया। विराट इस सीरीज में एक बार ही अर्धशतक लगा पाये और बाकि मैचों में वह रन नहीं बना पाये। विराट पिछली चार पारी में 0, 70, 1, 17 रन ही बना पाये।

नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..