टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली ने हासिल किया नया मुकाम
भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सर्वकालिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में पाकिस्तान के दो महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। केप टाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में अपनी पारी के दौरान कोहली 19वें सर्वकालिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
सर्वकालिक टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में कोहली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक और जावेद मियांदाद से आगे निकल गए हैं। कोहली टेस्ट में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में महान वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ दिया था।
इंजमाम और मियांदाद को छोड़ा पीछे
बता दें कि इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट मैचों में 49.60 की औसत से 8,830 रन बनाए हैं। इस दौरान 46 अर्धशतक और 25 शतक जड़े। वहीं, मियांदाद ने 124 टेस्ट मैचों में 52.57 के औसत से 8,832 रन बनाए, जिसमें 43 अर्द्धशतक और 23 शतक शामिल हैं।
कोहली ने बनाए हैं 29 टेस्ट शतक
विराट कोहली ने 113 टेस्ट मैच में 49.36 की औसत और 54.51 की औसत से 8,836 रन बना चुके हैं। इस दौरान 29 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं। कोहली का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 254 रन हैं। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। सचिन ने 15921 रन बनाए हैं।
पहले दिन तेज गेंदबाजों का कहर
गौरतलब हो कि दूसरे टेस्ट मैच के पहले तेज गेंदबाजों का कहर देखनों को मिला। साउथ अफ्रीका पहली पारी में 55 रन पर ऑल आउट हो गया। वहीं, भारत ने पहली पारी में 153 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में भी तीन विकेट गंवा दिए हैं। पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे। सभी तेज गेंदबाजों ने हासिल किए।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई