गुना में पानी से फैल रही बीमारी, दो की मौत, 47 लोग बीमार
गुना। जिले के बमोरी क्षेत्र की मुहाल कॉलोनी में गत शाम अचानक बीमारी का ऐसा प्रकोप फैला कि गांव में अफरा-तफरी मच गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक के बाद एक ग्रामीण बीमार पड़ते चले गए। देखते ही देखते यह संख्या 24 से ऊपर पहुंच गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
गंभीर हालात में कई मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। अभी तक 47 लोगों की सूची तैयार की गई है जो बीमार हुए हैं। इस बीमारी की चपेट एक महिला उर्मिला बाई की मौत हो गई है, जबकि तीन-चार दिन पहले एक अन्य बुजुर्ग की भी मौत हुई थी। गांव में अचानक बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को तत्काल गांव भेजा गया, जहां उन्होंने पानी के स्रोतों की जांच शुरू की और सैंपल भी लिए। शुरुआती अनुमान में बीमारी का कारण दूषित पेयजल को माना जा रहा है। बड़ी बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने किसी भी मौत से साफ इंकार कर दिया। जो मौतें हुई हैं उन्हें उन्होंने सामान्य मौतें बताईं।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में सप्लाई हो रहा पानी गंदा आ रहा था, लेकिन शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब एक के बाद एक लोग बीमार होने लगे तो मामला गंभीर हो गया। गांव में स्वास्थ्य अमले की मौजूदगी से फिलहाल लोगों में कुछ राहत जरूर है, लेकिन भय का माहौल अभी भी बना हुआ है। प्रशासन ने पेयजल के वैकल्पिक इंतजाम के साथ-साथ स्वच्छता अभियान शुरू करने की बात कही है। फिलहाल सभी ग्रामीणों को उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है और मेडिकल टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई है।

राशिफल 06 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं
राज्य के 7 जिलों में लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए एकीकृत आजीविका कार्यक्रम
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव
पर्यावरण दिवस पर मार्कफेड में वृक्षारोपण
‘खेत बचाओ अभियान‘ के तहत एनआईबीएसएम द्वारा हरी खाद तकनीक का सजीव प्रदर्शन
ऊर्जा मंत्री तोमर ने विषम परिस्थितियों में बिजली कार्मिकों द्वारा व्यवधानों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ताओं के धैर्य की सराहना की
हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, बल्कि खेती में नई पहचान बनाने का सपना’