मौकापरस्त कहे जाने पर समर्थ जुरेल को लेकर ईशा ने कही ये बात
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की जोड़ी ने बिग बॉस 17 के घर में खूब चर्चा बटोरी। दोनों का रोमांस सोशल मीडिया पर छाया रहा, लेकिन बिग बॉस से बाहर आते ही इनके ब्रेकअप की जानकारी सामने आने लगी। हालांकि, दोनों ने इसे सिर्फ अफवाह बताया। वहीं, कुछ दिनों पहले ही समर्थ और ईशा दोनों ने ब्रेकअप की जानकारी खुद जगजाहिर कर दी।
समर्थ जुरेल ने हाल ही में अपनी एक्स को लेकर बात की और कई गंभीर इल्जाम लगाए। उन्होंने ईशा मालवीय को मौकापरस्त बताया। समर्थ ने ये भी कहा कि ईशा सिर्फ मीडिया में उनके साथ दिखने के लिए अचानक बात करने लग जाती थीं। यही उन्होंने होली पार्टी को लेकर किया था। वहीं, अब इस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है।
समर्थ को लेकर ईशा ने कही ये बात
बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद ईशा मालवीय की झोली में कई नए प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस दौरान उनसे समर्थ जुरेल के बयान को लेकर बात की गई। इंस्टेंट बॉलीवुड ने ईशा मालवीय से बातचीत में कहा कि हाल ही में समर्थ ने आपको लेकर काफी कुछ बोला है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर आप क्या कहना चाहेंगी? इस पर जवाब देते हुए ईशा ने कहा, "मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहूंगी, क्योंकि मेरी लाइफ में बहुत कुछ अच्छी चीजें आ रही हैं तो मैं उस पर फोकस कर रही हूं, न कि अपनी पिछली जिंदगी पर।"
समर्थ को बुरी लग सकती है ईशा की ये बात
उन्होंने आगे कहा, "मैं कोई जवाब नहीं देना चाहूंगी। ठीक है, सबका अपना नेचर है। सबकी अपनी पर्सनैलिटी है। मुझे नहीं लगता कि मैं इस खास मुद्दे पर कमेंट करना चाहूंगी। खुशी मनाओ यार, आप सबको बताओ कि मैंने आज रैंप वॉक की है बॉम्बे टाइम्स के लिए। इससे बड़ा और क्या हो सकता है।' इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।"

देर रात पुलिस पहुंची हॉस्टल, छात्रों ने जताया विरोध
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
राजनीतिक तकरार तेज, सड़क विवाद में सपा नेता निशाने पर
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद