विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने से रोका तो दबंगों ने चढा दिया ट्रैक्टर
बस्ती। स्कूल की जमीन पर कब्जा कर लेने की नीयत से ईटा गिराने और विरोध करने पर दबंगों द्वारा गालियां देते हुये वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू निवासी जगदम्बा प्रसाद चौबे के हत्या की नीयत से उन पर टैªक्टर चढा देने का मामला सामने आया है। जगदम्बा प्रसाद को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल के सोल्जर वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जगदम्बा प्रसाद चौबे के भतीजे चन्द्रभूषण उर्फ राम चौबे ने वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को दिये तहरीर में कहा है कि 9 जून रविवार को भरौली बाबू गांव के ही दीपक सिंह पुत्र सूर्य प्रकाश सिंह, विट्टू सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह संत नारायण स्कूल भरौली बाबू की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ईट गिराने लगे। विद्यालय के प्रबंधक जगदम्बा प्रसाद चौबे ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी और उनके ऊपर टैªक्टर चढवा दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोटे आयी है।
चन्द्रभूषण उर्फ राम चौबे ने इस प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई करने और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला