युवा बल्लेबाज ने जीता हरभजन सिंह का दिल
नई दिल्ली। Sanju Samson। आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। मुंबई से मिले 180 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल किया।
इस मैच में आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने 38 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। इस सीजन संजू सैमसन की अगुवाई में आरआर ने खेले अब तक 8 मुकाबलों में सात मैचों में जीत दर्ज की है।
संजू सैमसन को बनाया जाए टीम इंडिया का कप्तान
संजू सैमसन की कप्तानी ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा,"यशस्वी जयसवाल की पारी इस बात का प्रमाण है कि क्लास परमानेंट है। फॉर्म टेंपरेरी है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए संजू सैमसन को टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए। वहीं, रोहित शर्मा के बाद संजू सैमसन को टी20 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाना चाहिए। क्या इस बात पर कोई शक है?
जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे संजू
संजू सैमसन ने खेले अब तक 8 मैचों में 62.80 के औसत और 152.42 के स्ट्राइक-रेट के साथ 314 रन बनाए हैं। इस सीजन वो अब तक 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला