ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट से घायल हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. एक एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. धुंआ उठने के बाद जवाब की लपटे तेज होने लगी तो चालक ने समझदारी दिखाते हुए मरीज और तीमारदार को बाहर निकाल दिया. बिहार जा रही ओवर ब्रिज पर चलती एंबुलेंस में आग लगने से लगने से अफरा-तफरी मच गई. चलती एंबुलेंस को रोककर चालक ने जब तक मरीज और तीमारदार को बाहर निकाला, तब तक आज की लपटें तेज हो गईइसके बाद लोग दूर से वीडियो बनाने लगे, लेकिन तभी एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलिंडर में जोरदार ब्लास्ट होने से वहां वीडियो बना रहा एक युवक लोहे के टुकड़े लगने से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एनएच-27 के सोनबरसा ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
गोरखपुर के एम्स थानक्षेत्र के NH-27 सोनबरसा ओवरब्रिज पर रविवार को चलती एम्बुलेंस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. एम्बुलेंस में मरीज और उसके तीमारदार सवार थे. जब गाड़ी में अचानक आग लगी, तो परिजन मरीज को लेकर गाड़ी से कूद गए, तभी एम्बुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया. इसके बाद एक के बाद एक तीन धमाके हुए, जिनकी आवाज दूर तक सुनाई दी. आग की लपटें 15 फीट ऊँची उठीं और काले धुएँ का गुबार फैल गया. इस दौरान वहां खड़े एक युवक, मोनू (28) पुत्र रामप्रीत, सिलेंडर के टुकड़ों की चपेट में आकर घायल हो गया. उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
फायर ब्रिगेड ने किया काबू
सूचना पाते ही एम्स थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुँची. करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी. घटना की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया. एम्बुलेंस बनारस से बिहार जा रही थी. इसमें 60 वर्षीय मरीज नीलम देवी और उनके तीन परिजन सवार थे. नीलम देवी चार दिन पहले एक्सीडेंट की वजह से ट्रामा सेंटर में भर्ती थीं. रविवार को डिस्चार्ज होने के बाद परिजन उन्हें घर ले जा रहे थे. उनके पैर और कमर में प्लास्टर लगा हुआ था.
चालक की सूझबूझ से रुकी जनहानि
चालक संतोष कुमार ने देखा कि अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है. उन्होंने गाड़ी तुरंत रोकी और सभी को बाहर निकालने में सफल रहे. ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए, अन्यथा हादसा बहुत बड़ा हो सकता था.

किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
ममता बनर्जी की रैली पर हाईकोर्ट का ब्रेक, सभा को मिली अनुमति; जानें शर्तें