महाराष्ट्र में बढ़ रहा जीका वायरस का प्रकोप, मुंबई में जीका ने दी दस्तक
मुंबई। महाराष्ट्र में जीका वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक जीका के 130 मरीज हैं और सबसे ज्यादा मरीज पुणे मनपा क्षेत्र में हैं और अब मुंबई में भी जीका ने दस्तक दे दी है। खबर है कि दादर इलाके में एक मरीज मिलने से मुंबई महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इस बीच, स्वास्थ्य विभाग ने जीका के खतरे को लेकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की अपील की है। बताया गया है कि दादर में एक 86 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पिछले सप्ताह जीका से संक्रमित हो गया और उसका हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मरीज बुजुर्ग है और अन्य बीमारियों से भी पीड़ित हैं। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुणे मनपा क्षेत्र में 100, पिंपरी-चिंचवड़ में 06, अहमदनगर (संगमनेर) 11, पुणे ग्रामीण 9, कोल्हापुर 1, सांगली (मिराज) 1, कोल्हापुर 1 तथा सोलापुर में 1 यानि कुल 130 मरीज सामने आए हैं। एक बार जब जीका का मरीज मिल जाता है, तो ऐसे स्थानों पर ट्रैकिंग और ट्रेसिंग का काम तुरंत शुरू कर दिया जाता है। मुंबई के दादर इलाके में 5,40,712 लोगों की जांच की गई और 94,846 घरों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें 2746 घरों में मच्छरों के प्रजनन स्थल पाए गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन