आधी मीटर ऊपर पहुंची यमुना, दिल्ली में अलर्ट जारी
नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार सुबह खतरे के निशान से करीब आधा मीटर ऊपर पहुंच गया निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार आज सुबह आठ बजे दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 205.80 मीटर दर्ज किया गया और यह लगाता बढ़ रहा है। यहां खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को हुई भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यह स्थिति बनी है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण यमुनानगर जिला स्थित हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली में प्रशासन ने बचाव दल एवं अन्य संबंधित एजेंसियां को स्टैंड-बाय मोड में रखा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे यमुना किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। डूब क्षेत्र में और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को इन इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि यमुना में अब तक सबसे अधिक जलस्तर 208.66 मीटर रहा है जो 13 जुलाई 2023 को दर्ज किया गया था।

मां डाट काली के आशीर्वाद से देहरादून प्रगति की राह पर: पीएम मोदी
बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में दिखाया कमाल
गानों के प्रसारण पर विवाद, पाकिस्तान में चैनल को कार्रवाई का नोटिस
आरोप—युवक करता था पीछा और बार-बार कट मारता था
हरिवंश की वापसी पर सियासी घमासान, सरकार के संकेत, विपक्ष ने जताई नाराज़गी
कर्मचारियों को राहत: नोएडा प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने घोषित किया नया वेतन ढांचा
जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, MP में महिलाओं से पूछताछ पर लगाए गए नए प्रतिबंध
पठान ने कहा था—युवा खिलाड़ी पर दबाव रहेगा
मऊगंज में बीच सड़क पर युवक पर हमला
राहुल गांधी बनाम पीएम मोदी: बंगाल में सियासी जंग तेज, देर से एंट्री पर उठे सवाल